Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #हिंदी_ब्लॉग

Blog88:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


अंजीर के फायदे

आप काजू, किशमिश, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, क्योंकि आपको पता है कि इन ड्राई फ्रूट्स के अंदर शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन्हीं फलों की तरह अंजीर (Fig) भी एक बहुत ही फायदेमंद ड्राइ फ्रूट है। क्या आपको पता है कि अंजीर के सेवन से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। आप अंजीर का प्रयोग कर शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं, ‌‌‌स्किन और अग्नाशय (pancreas) संबंधी विकारों को ठीक कर सकते हैं। 1. पाचनतंत्र की समस्या में फायदेमंद: कई लोग पाचनतंत्र से संबंधित समस्या से परेशान रहते हैं। इससे आराम पाने के लिए अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है। अपच (Indigestion) जैसी परेशानी से ग्रस्त लोग अंजीर को पाचक के रूप में प्रयोग कर लाभ उठा सकते हैं। 2. एसिडिटी (पेट की जलन) में अंजीर के सेवन से लाभ: प्रायः ऐसा देखा जाता है कि तीखा या मसालेदार खाना खाने के बाद शरीर में जलन होने लगती है, या एसिडिटी की समस्या हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, और आप परेशान रहते हैं, तो अंजीर फायदेमंद साबित हो सकता है। 3. कब्ज की समस्या में अंजीर का सेवन: अने

Blog86:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


त्रिफला

त्रिफला तीन फलो के योग से बना होता है , हरड़ , बहेड़ा और आंवला। जैसा की आप सब जानते होंगे ये तीनों बहुत ही गुणकारी होते है और जब मिलते है तो और अधिक फायदेमंद हो जाते है। आमतौर पर लोग यह सोचते है कि त्रिफला सिर्फ पेट साफ करने , कब्ज दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। त्रिफला बहुत सी बीमारियों को दूर करने के लिए उपयोगी है। यह शरीर में वात् , पित्त और कफ को संतुलित करता है और यह एंटीऑक्सिडेंट , एंटीएजिंग भी है। पाचन समस्याओं को दूर करने में त्रिफला सबसे कारगर दवा है। त्रिफला पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ साथ आँतों की सफाई भी करता है। त्रिफला में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि सेल्स के मेटाबॉलिज्म को नियमित रखते हैं। जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और इसके कारण वह बार-बार बीमार पड़ते है। उन लोगों को त्रिफला का सेवन करना चाहिए। त्रिफला के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। प्रतिरोधक क्षम

Blog73:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


दही के फ़ायदे

गर्मियां आ गई है, सूरज सिर पर सवार है और गर्मियों में तो दही खाने का मजा ही कुछ और है। गर्मियों में हम दही का सेवन किसी न किसी रूप में करते है, चाहें वो लस्सी हो या फिर चटपटा रायता। भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, दही। थाली में दही होने का मतलब है कि आपकी थाली स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्ट‍िक भी है । दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। प्रोटीन के अलावा इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। किसी भी जरूरी काम से पहले अक्सर हमारे भारतीय घरों में दही खिलाना शुभ माना जाता है। गर्मियों के मौसम में दही शक्कर खाकर घर से बाहर निकलने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। आइए जानते है दही के ऐसे ही कुछ अनोखे फायदे: 1. बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते है जिससे कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यानी शरीर भीतर से मजबूत बनता है और संक्रमण व बीमारियों का खतरा कम होता हैै। 2. हाजमा रहेगा दुरुस्त दही के बहुत से फायदों में से एक यह है कि यह शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाने में

Blog70:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


मशहूर मशरूम

आज के समय की सब्जी कहा जाने वाला मशरूम, लगभग दो हजार वर्ष पुराना है। कहा जाता है कि दो हजार वर्ष पहले चीन और जापान में सूजन, गठिया और अन्य दर्दों के उपचार के लिए रेशी नाम के मशरूम का इस्तेमाल किया जाता था। मशरूम खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह लाभकारी माना गया है। 100 ग्राम मशरूम में केवल 34 कैलोरी होती है। इसके अलावा यह फैट और कोलेस्टेरॉल फ्री होता है। इसमें  विटामिन्स, सोडियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर   आदि मिनरल्स व खनिज तत्व पाए जाते है। इसकी खास बात यह है कि पकाने के समय भी इसके खनिज तत्व बने रहते है। आइए जानते है मशरूम की कुछ और खास बातें - मशरूम एक तरह का प्रोबायोटिक फूड है। इससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। चूंकि इसमें जिंक होता हैै, जिससे शरीर की व्हाइट गुड सेल्स को मजबूती मिलती है और यह बीमारियों से लड़ पाते है। मशरूम आसानी से पच जाता है और पेट की बीमारियों से निपटने के लिए भी अच्छा होता हैै।  इसमें विटामिन बी 2 और विटामिन बी 3 पाया जाता है, दोनों  मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाने में म

Blog64:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


सेहतमंद है ये भी

खाने की अलग-अलग चीजों पर किए जाने वाले वैज्ञानिक शोधों में उनके फायदे- नुकसान हर बार बदलते रहते हैं। कभी उन्हें फायदेमंद बताया जाता है तो कभी नुकसानदेह, लेकिन हर नए शोध पर यकीन किया जाए यह जरूरी नहीं। खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें नुकसानदेह समझा जाता है, लेकिन असल में वह आपकी सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद। सेहत दुरूस्त करता है घी खाने की बेहतरीन चीजों में से एक है घी, लेकिन दुख की बात यह है कि इसे अक्सर दिल के लिए बुरा समझा जाता है। जबकि इसमें सीएलए  (CLA) के पदार्थ की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो सूजन को ठीक करने, पेट की चर्बी घटाने और हड्डियों को मजबूत करने में मददगार होता है। हमेशा उबला खाना या सलाद वाले आहार से परेशान हो गई हों तो सब्जियों को घी में बना के देखें। घी में एक ऐसा फैटी एसिड होता है जो पेट की सेहत को बेहतर बनाता है। घी का स्मोक प्वाइंट (वह तापमान जिस पर तेल ऑक्सिडाइज होता है और नुकसानदेह रैडिकल्स पैदा करता है) बहुत ज्यादा होता है। घी की यही विशेषता इसे डीप फ्राई के लिए आदर्श भी बनाती है। इसे भी पढ़ें- कोलेस्टेरॉल जानें समझे और बचें पाचन आसान बनाता है

Blog62:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


खमीर के फायदे

भारत के विभिन्न राज्यों और कई देशों में खमीरीकृत भोजन का उपयोग होता है। यह आपको स्वस्थ रखता है। खमीर पेट के अच्छे जीवाणुओं को बढ़ाकर भोजन को पचाने का काम करता है। यह विषैले पदार्थों को खून में मिलने से रोकने में काफी फायदेमंद होता है। इसलिए खमीरीकृत भोजन का सेवन सप्ताह में एक  बार जरूर करना चाहिए। दही-  दही अच्छे बैक्टीरिया का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। बाल और त्वचा को सुंदर बनाता है। दही पाचन में फायदेमंद पेट की बीमारियों डायरिया, कब्ज आदि और इन्फेक्शन में भी काफी मददगार है। एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से अक्सर अच्छे बैक्टीरिया मर जाते हैं। दही अच्छे बैक्टीरिया बनाकर उनकी भरपाई करता है। दही बड़ी आंत (लार्ज इंटेस्टाइन) के लिए खासतौर पर गुणकारी है। इसमें विटामिन-डी, प्रोटीन और विटामिन-बी12 होता है। पनीर-  पनीर के भी कई फायदे हैं। यह खमीरीकरण का सबसे स्वादिष्ट पदार्थ है। खमीरीकरण की प्रक्रिया के दौरान इसमें विटामिन-बी बनता है। यह हमारे शरीर के सभी हिस्सों को चलाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विट

Blog57:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


सर्दियों का टाइमपास: मूंगफली

सर्दियों में लोग मूंगफली (Peanuts/ Groundnuts) स्वाद और टाइमपास करने के लिए  खाते  है, लेकिन इनके स्वास्थ्य रक्षक गुणों को नहीं जानते। इसके सेवन से मधुमेह, स्मृति वृद्धि, अवसाद और तनाव दूर करने आदि रोगों  रोकने में भी मददगार है।   *मूंगफली के फायदे* जैसा कि हम जानते   है,  मूंगफली में बहुत सारे पोषक तत्‍व होते है जो हमारे स्‍वास्‍थ के लिए लाभदायक होते है। आइए जाने कि पीनट्स हमारी कौन कौन सी बीमारी को रोकने में मदद करता है। जिन्‍हें जानकर शायद आप भी इसका नियमित उपभोग करने लगें। 1.  मूंगफली शरीर के लिए आवश्यक कई खनिज तत्वों जैसे आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर का बहुत अच्छा स्रोत होता है। 2.  100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।  250 ग्राम भुनी मूंगफली में 200 ग्राम मीट से भी अधिक  खनिज लवण और विटामिन पाया जाता है। 3.  यह शर्करा को संतुलित रखने में मददगार होती है। मधुमेह के रोगी इसका लगभग 40-50 ग्राम तक सेवन कर सकते है।  मूंगफली में पाए जाने वाला मैंगनीज नामक तत्व ब्लड शुगर नियंत्रित कर