Skip to main content

Blog24:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


पेट को स्वस्थ रखने के उपाय

"अगर किसी व्यक्ति का पेट सही है यानि कि उसकी पाचन क्रिया सही है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है।" पेट की ज्यादातर समस्याएं आपके खान-पान से जुड़ी होती हैं। पेट में गैस बनना, कब्ज, एसिडिटी, हार्ट बर्न, पेट दर्द, छाल आदि सभी का कारण आपके खान-पान की गड़बड़ी है। खास बात ये है कि शरीर की बाकी दूसरी समस्याओं का कारण आपके पेट की समस्या होती है। इसलिए अगर आपका पेट स्वस्थ है, तो आपका स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। अगर आप भी भोजन को ठीक से नहीं पचा पाते हैं, बार-बार पेट में गैस बनती है या शौच में आधा-एक घंटा लगाने के बाद भी पेट साफ नहीं होता है, तो सावधान हो जाएं। आइए जानते है कुछ आसान तरीके जिनसे पेट की हर समस्या से छुटकारा मिल जाएगा-
1. रोज सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी  पीना चाहिए। इससे कब्ज़ की समस्या दूर होती है।
2. प्रतिदिन अपनी डाइट में मौसमी फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। कोशिश करें कि ऐसी फल और सब्जियां खाएं जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो।
3. आहार में सब्जियों को करें शामिल। सब्जियों में हरी सब्जियां, गाजर, लौकी और सलाद  जरूर खाएं।
4. सेब, संतरा, पपीता फलों में शामिल करे। तरबूज  का रस एसिडिटी दूर करता है इसलिए दिन में तरबूज भी खाएं।
5. भोजन हमेशा चबाकर खाएं। पाचन का मतलब होता है कार्बोहाइटड्रेट (स्टार्च और शुगर) का पाचन, जो मुंह में स्लाइवा और एंजाइम  के जरिए होता है। ये एंजाइम खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते बल्कि बैक्टेरिया से भी लड़ते हैं। इसलिए भोजन को हमेशा चबा-चबा कर खाना चाहिए। इससे पाचन आसानी से हो जाता है।
6. दिनभर में पानी  की मात्रा ज्यादा से ज्यादा लें और फाइबर युक्त चीजों को रोज के खाने में शामिल करें।
7. खानें में लहसुन जरूर खाएं। लहसुन पाचन में सहायक होता है।
8. धूम्रपान न करें  इससे पाचन तंत्र में समस्या आ सकती हैं।
9. फैट वाला खाना और अधिक तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें।
10. रात का खाना सोने से दो घंटा पहले खाएं। तुरंत खाना खा के सोने से बचें।
11. रात को खाना खाने के बाद एक ग्लास गुनगुना दूध  लेना ना भूलें। गुनगुने दूध से रात को अच्छी नींद आती है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
12. नियमित रूप से व्यायाम करें।
ऊपर दिए गए टिप्स के साथ साथ आज हम आपको कुछ ऐसे सूप के बारे में बता रहे हैं जो पेट के लिए बहुत अच्छे हैं। 
गाजर और अदरक का जूस
पेट में गैस की समस्‍या हो या पेट खराब हो गया है इस जूस के सेवन से ये समस्‍यायें दूर हो जायेंगी। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन्‍स होते हैं, जो इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, वहीं दूसरी तरफ अदरक में फायटोन्‍यूट्रीन्‍ट्स के साथ एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। जूस बनाने के लिए पानी गर्म करें और इसमें 2 गाजर काटकर व 2 चम्‍मच अदरक का रस डालें। इसमें थोड़ा नमक डालकर इसे धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं और बाद में इसे ब्‍लेंडर में मिक्‍स कर जूस पियें।
धनिये और सब्जियों का सूप
नींबू और धनिया को पेट के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो कि इम्‍यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। इसका सूप बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और इसमें 2 चम्‍मच अदरक और 2 चम्‍मच हरी मिर्च डालकर तलें। अब इसमें ¼ कप गाजर डालकर एक मिनट तक पकाएं। अब दो कप वेजिटेबल स्‍टॉक, एक चम्‍मच नींबू का रस और स्‍वादानुसार नमक मिलाएं और इसे तीन मिनट तक पकाएं। अब इसमें कटा हुआ धनिया डालकर इस सूप का सेवन करें। 
तेजपत्ता, आलू और सौंफ का सूप
खाने के बाद सौंफ चबाने से ही किसी तरह की पेट की समस्‍या नहीं होती है। इसके अलावा पेट में सूजन और गैस की समस्‍या भी सौंफ से दूर हो जात है। इसका सूप बनाने के लिए एक पैन में दो चम्‍मच तेल गर्म करें और उसमें दो चम्‍मच सौंफ, 1/4 कप कटी हुई गाजर व आलू और तेजपत्ता डालें। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालें। इसे हल्‍की आंच पर ढककर सब्जियों के गलने तक पकायें। फिर इस जूस का सेवन करें।
सीताफल और जीरे का सूप
कद्दू को सीताफल भी बोलते हैं। यह पाचन के लिए बहुत अच्‍छा होता है। कद्दू में विटामिन ए, सी और ई होता है जो इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाता है। आधा कप पीला कद्दू, एक प्‍याज, दो हरी मिर्च, एक अदरक का टुकड़ा, आधा चम्‍मच भुना हुआ जीरा और दो कप पानी लेकर इसे प्रेशर कुकर में डालकर 10 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इसे ब्‍लेंडर में डालकर अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। इसे हल्‍की आंच पर उबाल आने तक पकाकर इसका सेवन करें।
चिकन वेजिटेबल सूप
अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो चिकन वेजीटेबल सूप भी पी सकते हैं। यह कई सब्जियों के मिश्रण से तैयार होता है। एक बड़े सॉस पैन में पानी उबालें और इसमें चिकन का कीमा मिलाएं और इसे मुलायम होने तक पकने दीजिए। अब इसमें एक-एक कप बारीक कटी हुई सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसे एक कटोरे में लें और उसमें दो चम्‍मच नींबू का रस डालकर पिएं।
इन सभी उपायों से आपका पाचन तंत्र यानी पेट सही रहेगा और आप हमेशा स्‍वस्‍थ्‍य रहेंगे।
धन्यवाद।


Comments

Popular Posts

Blog91: Desi Protein Powder "Sattu"

It's ironic but there are some foods off our radar because they are easily available and inexpensive. For some reason, health is now an expensive proposition. Or perhaps we expect that we need to pay a lot to be healthy. A case in point is expensive protein powders that we order online when the solution really lies in our backyards. Sattu, a flour made up of roasted Bengal gram (and sometimes a bit of barley), is available around the corner. It's considered "poor man's food" as it is popular among those who do manual labour. One of the biggest benefits of this wonderful food is that it makes you immensely robust. Eating sattu in breakfast gives you a boost of protein before you begin the day. Nutritional Background 60 grams (4 tbsp) of this roasted flour will give you 19.7 grams of high-quality protein along with – Calcium and magnesium (a fantastic combination as magnesium helps calcium get better absorbed into the body). This makes it excellen...

Blog1: My First Blog

Hello Readers !!🌻 My name is Chitra Vishal Gupta and  I’m really excited to have the opportunity to write blogs for you.  Being a dietitian is a wonderful career. I love it. But I don't think it's quite what I expected it to be... Some things were harder than I expected and some things exceeded my expectations. As you all know blogging is the best way to express yourself.  So, here I am to talk about food, health, and nutrition. Hope you people love reading my blogs. Let's get started. Fooducate yourself and t rack what you eat & your activities to see your progress and achieve your goals. Have a great time. Stay healthy.💪 Thank You.!! 🌻

Blog42:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


सर्दी का लड्डू

सर्दियों में मौसम में हर रोज एक मुट्ठी नट्स खाने से आप खुद को दिनभर तरोताजा और एक्‍टिव महसूस करते हैं। नट्स में विशेष तौर पर बादाम, अखरोट, और खजूर का ज्यादा महत्व है। इनके अलावा आप तिल, गुड़, तिसी या अलसी का भी सेवन करके इनके लाभ उठा सकते है। सर्दी के मौसम में खासतौर पर इन सबको मिलाकर लड्‍डू बनाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आइए जानते है सर्दियों में सेहत बनाने वाले लड्डू की सरल विधि। मेवे का लड्डू सामग्री: 1 कप काजू  1 कप बादाम 1 कप पिस्ता 1 कप मखाना 1 कप गरी का बारीक पिसा हुआ बूरा 1/4 कप किशमिश चिरोंजी  – 1/4 कप शक्कर बारीक पीसी हुई – 1 कप घी आवश्यकतानुसार दूध आवश्यकतानुसार विधि: सबसे पहले हम एक पैन गैस पर गर्म होने रखेंगे। फिर उसमे बादाम को हल्का सा भूनेंगे और इसे प्लेट में निकाल लेंगे। फिर मखाने को भूनेंगे। काजू और पिस्ता को भी इसी तरह भूनेंगे। इन सभी को ठंडा करके मिक्सर में थोड़ा दरदरा पीस लेंगे। अब एक पैन  में घी डालकर गर्म होने देंगे। अब इसमें पीसे हुए मेवे डालकर कलर ब...