Skip to main content

Blog73:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


दही के फ़ायदे

गर्मियां आ गई है, सूरज सिर पर सवार है और गर्मियों में तो दही खाने का मजा ही कुछ और है। गर्मियों में हम दही का सेवन किसी न किसी रूप में करते है, चाहें वो लस्सी हो या फिर चटपटा रायता। भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, दही। थाली में दही होने का मतलब है कि आपकी थाली स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्ट‍िक भी है । दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। प्रोटीन के अलावा इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।
किसी भी जरूरी काम से पहले अक्सर हमारे भारतीय घरों में दही खिलाना शुभ माना जाता है। गर्मियों के मौसम में दही शक्कर खाकर घर से बाहर निकलने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। आइए जानते है दही के ऐसे ही कुछ अनोखे फायदे:
1. बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता
दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते है जिससे कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यानी शरीर भीतर से मजबूत बनता है और संक्रमण व बीमारियों का खतरा कम होता हैै।
2. हाजमा रहेगा दुरुस्त
दही के बहुत से फायदों में से एक यह है कि यह शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है और पोषक तत्व आसानी से शरीर में उपयोग हो पाते है। दही खाने से पेट के कई प्रकार के संक्रमण से भी छुटकारा मिलता है।
3. ऊर्जा रहेगी बरकरार
अगर आप खुद को बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो हर रोज दही का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।  ये शरीर को हाइड्रेटेड करके एक नई ऊर्जा देने का काम करता है।
4. दिल की सेहत रहेगी दमदार
दही का रोजाना सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियां होने  खतरा कम होता है। यह हृदय की धमनियों में कोलेस्टेरॉल को जमा नहीं होने देती। इसका मतलब यह है कि दही के नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप होने  आशंका भी कम हो जाती है।
5. हड्डियों और दांतों की मजबूती
अन्य डेरी उत्पादों की तुलना दही में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता हैै, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते है। इसमें फॉस्फोरस भी मौजूद है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों की सेहत सुधारता है। दही के रोजाना सेवन से आर्थ्राइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
6. वजन नियंत्रित करने में मददगार
कैल्शियम की मौजूदगी शरीर में कॉर्टिसोल जमने से रोकती है। कॉर्टिसोल के असंतुलन से मोटापे और रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकती है।
7. तनाव और बेचैनी हो जाएगी कम
दही खाने का सीधा संबंध मस्त‍िष्क से है, यह दिमाग के उस हिस्से की गतिविधि के स्तर को कम करता है, जो सीधे तौर पर दर्द और भावना से जुड़ा होता है । आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती है। इसी वजह से विशेषज्ञ रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं।
8. दूध का बेहतर विकल्प
दही का एक फायदा यह भी है कि यह उनलोगो के लिए एक अच्छा विकल्प जो दूध पसंद नहीं करते या जिन्हें दूध नहीं पचता। ऐसे लोग दही का सेवन करके दूध से होने वाले फायदे ले सकते है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे पेट हल्का रहता है और दही दूध की अपेक्षा आसानी से पच भी जाता है।
9. त्वचा को निखारे
त्वचा में चमक लाने के लिए भी दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। दही में मोजूद विटामिन ए, फॉस्फोरस, और ज़िंक त्वचा में चमकाने में मदद करते हैं। बेसन, दही और नींबू के रस से तैयार फेस पैक से आप कोमल और चमकदार त्वचा पा सकती है।
10. रूसी हटाने में मददगार
रूसी असल में फंगस से होने वाला संक्रमण है। दही में लैक्टिक एसिड होने की वजह से यह फंगस रोधी के तौर पर काम करता है। बालों में एक घंटे के लिए दही लगाएं और फिर पानी से धो ले, रूसी छूमंतर हो जाएगी।
दही को हम रायता, लस्सी, कढ़ी, दही आलू  व दही शक्कर किसी भी रूप में खा सकते है। दही खाने का सबसे बढ़िया समय सुबह का है। हाथों पैरों की जलन, पेट की इंफैक्शन, अपच, भूख न लगना, कमजोरी के अलावा और भी बहुत से शिकायतें सुबह दहीं खाने से दूर हो जाती हैं। ऑफिस जा रहे हैं या घर से कहीं बाहर नाश्ते में दही की एक कटोरी में शक्कर मिलाकर खाने से ऊर्जा बनी रहती हैं और लू नहीं लगती है।आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने भाई बंधुओ और परिवारजनों को शेयर करना ना भूलें। मिलते है नेक्स्ट ब्लॉग में और आप दही किस रूप में खाना पसंद करते है नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं।
इसे भी पढ़ें : मशहूर मशरूम

धन्यवाद्!!

Comments

  1. Hum to dahi aise hi kha lete hain, itna time hi nahi hota raita ya kuch aur banaye....hahahaha

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts

Blog91: Desi Protein Powder "Sattu"

It's ironic but there are some foods off our radar because they are easily available and inexpensive. For some reason, health is now an expensive proposition. Or perhaps we expect that we need to pay a lot to be healthy. A case in point is expensive protein powders that we order online when the solution really lies in our backyards. Sattu, a flour made up of roasted Bengal gram (and sometimes a bit of barley), is available around the corner. It's considered "poor man's food" as it is popular among those who do manual labour. One of the biggest benefits of this wonderful food is that it makes you immensely robust. Eating sattu in breakfast gives you a boost of protein before you begin the day. Nutritional Background 60 grams (4 tbsp) of this roasted flour will give you 19.7 grams of high-quality protein along with – Calcium and magnesium (a fantastic combination as magnesium helps calcium get better absorbed into the body). This makes it excellen...

Blog1: My First Blog

Hello Readers !!🌻 My name is Chitra Vishal Gupta and  I’m really excited to have the opportunity to write blogs for you.  Being a dietitian is a wonderful career. I love it. But I don't think it's quite what I expected it to be... Some things were harder than I expected and some things exceeded my expectations. As you all know blogging is the best way to express yourself.  So, here I am to talk about food, health, and nutrition. Hope you people love reading my blogs. Let's get started. Fooducate yourself and t rack what you eat & your activities to see your progress and achieve your goals. Have a great time. Stay healthy.💪 Thank You.!! 🌻

Blog28: Time To Eat Your Stress Away!!

NUTRITION  plays a pivotal role in stress management. The human body enters recovery mode after a prolonged stressful period. During this period an individual’s   appetite increases and thus it becomes extremely important for an individual to intake nutritious food in short intervals throughout the day to help recover quickly.  People are prone to put on weight during a stressful period but a balanced nutritious diet can help prevent it. So the question that might be popping in your brains now would be, what to include and what not to include in your diet.  When in stress Vitamin B, Vitamin C and magnesium will come to your rescue. Vitamin B-  It is further divided into 12 categories (B1 to B12), however, the ones important for battling stress include B1( thiamine), which helps in stabilizing mood and increases memory and concentration. B3(niacin) , low B3 levels can lead to irritability, depression and stress, so always make sure to include it in your die...