Skip to main content

Blog50:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


लिवर रहे दुरुस्त, सेहत बने तंदुरुस्त

लिवर को यकृ‍त के नाम से भी जाना जाता है। यह शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी ग्रंथि है। लिवर का काम शरीर में पित्‍त का निर्माण करना है। सरल ढंग से इसकी कार्य प्रणाली को कुछ इस ढंग से समझा जा सकता है कि हम जो कुछ भी खाते हैं, वह पहले आंतों में जाता है। वहां मौज़ूद एंजाइम्स भोजन को बारीक कणों में परिवर्तित कर देते हैं। इसके बाद आंतों से यह आधा पचा हुआ भोजन लिवर में जाकर स्टोर होता है। हमारे शरीर का यह महत्वपूर्ण अंग उस केमिकल फैक्ट्री की तरह होता है, जो अधपचे भोजन के बारीक कणों में से पोषक तत्वों को छांट कर अलग करता है और रक्त प्रवाह के साथ सभी विटमिंस और माइक्रोन्यूट्रीएंट्स हमारे उन अंगों तक पहुंचते हैं, जहां उनकी ज़रूरत होती है। यह उन विषैले तत्वों को अलग करता है, जो पानी में घुलनशील होते हैं। फिर यह उन्हें किडनी में भेज देता है।
इस तरह वे हानिकारक तत्व यूरिन के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा जो अवशेष पानी में घुलने के योग्य नहीं होता, वह लिवर से मलाशय में चला जाता है और स्टूल के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता है। इतना ही नहीं, हम जो भी दवाएं खाते हैं, लिवर उसके विषैले तत्वों को निष्क्रिय करने का भी काम करता है। यह रक्त में फैट, अमीनो एसिड और ग्लूकोज़ के स्तर को नियंत्रित रखता है और शरीर को इन्फेक्शन और हैमरेज से भी बचाता है।
लिवर हमारे शरीर के प्रमुख अंगो में से एक है। ज्यादा वसायुक्त खाने से, ज्यादा शराब पीने और अन्य कई वजहों से ये दूषित हो जाता है। कई ऐसे खाद्य पदार्थ है, जो स्वाभाविक रूप से लिवर को साफ करते है।
नींबू
नींबू भी लिवर को साफ करने में मदद करता है जिसका श्रेय इसमें निहित डी-लिमोनेने नामक एक तत्व को जाता है। यह लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय कर देता है जो लिवर को डीटोक्सीफाय करने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन सी भी उच्च मात्रा में निहित होता है जो लिवर को पाचन क्रिया का समर्थन देने के लिए एन्ज़ाइम्स का उत्पादन करने में मदद करता है। यह लिवर द्वारा खनिज के अवशोषण को भी बढ़ावा देता है।
हरी सब्जियां
हरी और पत्तेदार सब्जियां लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इनमें मौजूद क्लोरोफिल लिवर में मौजूद खतरनाक रसायनों के प्रभाव को कम करता है।
चुकंदर और गाजर
ये दोनों ही फ्लेवोनॉयड और बीटा कैरोटिन से समृद्ध होते हैं। इन्हें खाने से लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत होती है और वह ठीक से अपना कार्य करती है।
ब्रॉकली
यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। इनमें ग्लूकोसिलीनोलेट्स मौजूद होते हैं। ये तत्व लिवर में एंजाइम पैदा करते हैं, जिनकी मदद से लिवर की गन्दगी बाहर निकल जाती है।
हल्दी
हल्दी भी लिवर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए सर्वोत्तम आहार में से एक है। यह शरीर की वसा को पचाने की क्षमता में सुधार लाती है और लिवर को डीटोक्सीफाय करने में मदद करती है। यह लिवर के क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में भी सहायता करती है। लिवर को स्वस्थ एवं डीटोक्सीफाय करने के लिए - ¼ चम्मच हल्दी पाउडर एक गिलास पानी में मिलाएं और इसे उबाल लें। प्राप्त हल्दी-पानी को कुछ हफ़्ते के लिए दिन में दो बार पियें। इसके अलावा, अपने दैनिक खाना पकाने की प्रक्रिया में भी इस मसाले को शामिल कर सकते हैं।
लहसुन
लहसुन में लिवर एंजाइम को एक्टिवेट करने की क्षमता होती है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलवाने में मदद करती है। लहसुन में मौजूद ऐलिसिन और सेलेनियम, लिवर  सफाई करने में मदद करते है।
अखरोट
अखरोट में उच्च मात्रा में निहित एमिनो एसिड लिवर को विषाक्त प्रदार्थों से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त अख़रोट में ग्लूटाथिओन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी निहित हैं जो प्राकृतिक लिवर को साफ करने की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं।
सेब
सेब में मौजूद पेक्टिन नामक तत्व शरीर को शुद्ध और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैै।
एवोकाडो
एवोकाडो में ग्लूटाथोनिन और मोनोसैचुरेटेड फैट मौजूद होता हैै। ये तत्व ना सिर्फ लिवर की सफाई करते है बल्कि उनकी कोशिकाओ और ऊतकों को नया बनाने में मदद करते है।

साबुत अनाज वसा को संतुलित करता है और लिवर की कार्यक्षमता को दुरूस्त रखता है। ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन और सोया फ्लोर लिवर के लिए बहुत अच्छा होता हैै।

धन्यवाद्!

Comments

  1. Its such a wonderful content that one can't think of moving an inch from the seat without completing it. Its feels like if missed it, will we get it again to read or not? Thx Chitraji for the hard work. Wish you & your family a very Happy & Prosperous New Year 2019. Don't miss out my video: New Year 2019 Resolutions

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank You and Happy New to you too..😁
      Also do check my New Year Resolution Blog ..😊
      Thanx..😊

      Delete

Post a Comment

Popular Posts

Blog28: Time To Eat Your Stress Away!!

NUTRITION  plays a pivotal role in stress management. The human body enters recovery mode after a prolonged stressful period. During this period an individual’s   appetite increases and thus it becomes extremely important for an individual to intake nutritious food in short intervals throughout the day to help recover quickly.  People are prone to put on weight during a stressful period but a balanced nutritious diet can help prevent it. So the question that might be popping in your brains now would be, what to include and what not to include in your diet.  When in stress Vitamin B, Vitamin C and magnesium will come to your rescue. Vitamin B-  It is further divided into 12 categories (B1 to B12), however, the ones important for battling stress include B1( thiamine), which helps in stabilizing mood and increases memory and concentration. B3(niacin) , low B3 levels can lead to irritability, depression and stress, so always make sure to include it in your die...

Blog111: Beetroot Raita: A Colorful, Healthy Twist to Your Meals

People call it Raita , I call it Heaven . When it comes to Indian meals, raita is that humble side dish that quietly makes everything better. Creamy and comforting raita balances spicy foods beautifully. One such vibrant and nutritious variation is Beetroot Raita, a dish that’s as pleasing to the eyes as it is to the body. With its natural pink hue and mildly sweet flavour, beetroot raita turns a simple meal into something special. Why Beetroot Raita? Beetroot isn’t just about colour—it’s packed with health benefits. When combined with curd (yogurt), it becomes a powerhouse of nutrition. Health Benefits Rich in iron and folate, great for boosting haemoglobin Supports digestion and gut health Helps in detoxifying the body Naturally cools the body, perfect for summers Low in calories and high in antioxidants Ingredients You’ll Need 1 medium beetroot (grated)  1 cup fresh thick curd Salt to taste ¼ tsp roasted cumin powder A pinch of black pepper Finely chopped green chilli (optional)...

Blog42:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


सर्दी का लड्डू

सर्दियों में मौसम में हर रोज एक मुट्ठी नट्स खाने से आप खुद को दिनभर तरोताजा और एक्‍टिव महसूस करते हैं। नट्स में विशेष तौर पर बादाम, अखरोट, और खजूर का ज्यादा महत्व है। इनके अलावा आप तिल, गुड़, तिसी या अलसी का भी सेवन करके इनके लाभ उठा सकते है। सर्दी के मौसम में खासतौर पर इन सबको मिलाकर लड्‍डू बनाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आइए जानते है सर्दियों में सेहत बनाने वाले लड्डू की सरल विधि। मेवे का लड्डू सामग्री: 1 कप काजू  1 कप बादाम 1 कप पिस्ता 1 कप मखाना 1 कप गरी का बारीक पिसा हुआ बूरा 1/4 कप किशमिश चिरोंजी  – 1/4 कप शक्कर बारीक पीसी हुई – 1 कप घी आवश्यकतानुसार दूध आवश्यकतानुसार विधि: सबसे पहले हम एक पैन गैस पर गर्म होने रखेंगे। फिर उसमे बादाम को हल्का सा भूनेंगे और इसे प्लेट में निकाल लेंगे। फिर मखाने को भूनेंगे। काजू और पिस्ता को भी इसी तरह भूनेंगे। इन सभी को ठंडा करके मिक्सर में थोड़ा दरदरा पीस लेंगे। अब एक पैन  में घी डालकर गर्म होने देंगे। अब इसमें पीसे हुए मेवे डालकर कलर ब...