Skip to main content

Blog52:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


एनीमिक हैं तो खाएं केला

शरीर की थकान मिटाने के लिए केला जादुई फल है। यह थकान तुरन्त दूर करता है तथा ऊर्जा प्रदान करता है।केला एक ऐसा फल है, हर जगह मिल जाता है और हर मौसम में मिल जाता है। साथ ही ये अन्य कई फलों की तुलना में काफी सस्ता भी होता है जिस कारण ये हर कोई इसे खरीद सकता है। केला आसानी से पचता है और इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यह मैग्नेशियम का अच्छा स्रोत है इसलिए यह बहुत जल्दी पच जाता है और शरीर का मेटबॉलिज्म दुरुस्त करता है। इनमें मौजूद खनिज लवण और विटामिन्स शरीर को भरपूर एनर्जी देते है। केले में मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, नियासिन, थायमिन और राइबोफ्लेविन तत्व होते है। इनमें पोटैशियम और विटामिन बी 6 होता हैै, इसलिए केले को एनर्जी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा 64.3 प्रतिशत, प्रोटीन 1.3 प्रतिशत, कार्बोहाईड्रेट 24.7 प्रतिशत तथा चिकनाई 8.3 प्रतिशत होती है। 
अगर आप शारीरिक श्रम, खेल या वर्कआउट से जुड़ी हैं, तो केले को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप रोज दो केला डाइट में ले सकते है। इनमें फाइबर भी होता हैै, जिससे भूख का एहसास भी कम होता हैै। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्टेरॉल को भी नियंत्रित रखता है। केला में पोटैशियम भरपूर पाया जाता है जिससे शरीर के अंदर रक्त संचार ठीक रखता है। हर रोज दो केला खाने वालों को दिल की बीमारियां और पाचन की समस्याएं नहीं होती हैं।

 आयरन की कमी से जूझ रही महिलाओं के लिए केला बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आयरन की पूर्ति का बढ़िया साधन है। इससे खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। एनेमिया से ग्रसित लोग नियमित रूप से केले का सेवन कर सकते हैं।

बच्चों के विकास के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। केले में मिनरल और विटामिन पाया जाता है जिसका सेवन करने से बच्चों का विकास अच्छे से होता है। इसलिए बच्चों की डाइट में केले को जरूर शमिल करना चाहिए।

केला बुजुर्गों के लिए सबसे अच्छा फल है। क्योंकि इसे बहुत ही आसानी से छीलकर खाया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी, बी6 और फाइबर होता है जो बढ़ती उम्र में जरूरी होता है। ये बुजुर्गों में पेट के विकार को भी यह समाप्त करता है।

केला खाने से आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। यदि हड्डी मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना केला खाएं, क्योंकि केले में प्रोबायोटिक बैक्टिरिया होता है। जिससे आपके खाने से कैल्शियम को सोखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

 वजन बढ़ाने के लिए केला बहुत मददगार होता है। हर रोज केले का शेक पीने से पतले लोग मोटे हो सकते हैं। इसलिए पतले लोगों को वजन बढाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए।

केले में ट्राइप्टोफान नामक एमिनो एसिड होता है, जो स्ट्रेस रिलीफ या तनाव दूर करने में सहायक होता है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर करें. हमारे आने वाले सभी आर्टिकल्स को सीधे अपने मेल में पाने के लिए हमें फ्री सब्सक्राइब करें और  फेसबुक पेज लाइक करें.
धन्यवाद्!

Comments

Popular Posts

Blog91: Desi Protein Powder "Sattu"

It's ironic but there are some foods off our radar because they are easily available and inexpensive. For some reason, health is now an expensive proposition. Or perhaps we expect that we need to pay a lot to be healthy. A case in point is expensive protein powders that we order online when the solution really lies in our backyards. Sattu, a flour made up of roasted Bengal gram (and sometimes a bit of barley), is available around the corner. It's considered "poor man's food" as it is popular among those who do manual labour. One of the biggest benefits of this wonderful food is that it makes you immensely robust. Eating sattu in breakfast gives you a boost of protein before you begin the day. Nutritional Background 60 grams (4 tbsp) of this roasted flour will give you 19.7 grams of high-quality protein along with – Calcium and magnesium (a fantastic combination as magnesium helps calcium get better absorbed into the body). This makes it excellen...

Blog47: Top 10 Tips For Healthy Christmas

Merry Christmas To All !! There is the Christmas cheer all around but you have worries of your own?  Planning to minimize the weight gain this Christmas? Get your strategies in place to cope with festive temptation and have a happy, healthy Christmas. Try these  tips: 1.  Start your day with a glass of warm water and lemon. 2.  Have a small meal before going out. Arriving at Christmas party hungry is a big mistake. Eat something healthy and filling before heading to a party to prevent that inevitable grab for SOMETHING MY GOD ANYTHING in front of your face. The idea is to avoid gobbling down too much of the food you love or  any  of the food you don’t. 3.   Drink a glass of water before you go to the party, upon arrival, and in betwee...

Blog65: "A Guide To Sugar"-replacing refined sugar with natural sugar

INDIA  is the second largest producer and the largest consumer of sugar worldwide. If you are trying to decrease your intake of sugar, artificial sweeteners should not completely replace sugar. Artificial sugar 100 times sweeter than sugar, they can alter your sensitivity to sweetness, making you crave more sweet foods. Sugar is a sneaky little ingredient that's in a considerable amount of foods in many forms. Despite its delicious and innocent taste, sugar has addictive properties and is linked to a variety of preventable health conditions. Although it's easy to label all sugar as "bad", there are types that, when eaten in moderation, may have nutritional benefits. So if you are worried about your weight and want healthier alternatives to processed sugar, you might want to switch to the following natural sugar (3) . Before jump into replacing the refined sugar with natural sugar, let’s understand that what is refined sugar, artificial sugar, natural suga...