Skip to main content

Blog38:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


सर्दियों में शरीर को दे कुछ एक्स्ट्रा

सर्दियों में हम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते है, ये सिर्फ हमें बाहर से गर्म रखते है। जबकि सर्दियों में खुद को भीतर से भी गर्म रखना जरूरी है। ठंड में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है, तो डाइट में हमें उन चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो ना ही हमारे शरीर को गर्म रखने के साथ साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करें।
1. मौसम के अनुरूप आहार ले। ठंड में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजें ज्यादा खाएं। फल और सब्जियों से भी समझौता ना करे।
2. मेवे तो हम हर मौसम में खा सकते है, पर ठंड में ये और ज्यादा प्रभावी हो जाते है। बादाम, अखरोट, काजू, मुनक्का जैसे सूखे मेवे सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करते है। ये बहुत ही पौष्टिक होते है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। सर्दियों में सूखे मेवे सुबह लेने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। आप मेवे का हलवा बना के भी खा सकते है।
3. ठंड के मौसम में शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। इससे शरीर को गर्मी मिलती है, अगर आप शाकाहारी है  तो आप अपनी डाइट में मटर, दाल, राजमा, ओट्स, बीन्स, तरह - तरह के बीज, रागी, पनीर और पीनट बटर को अपने डाइट में शामिल करके प्रोटीन पा सकते है। अगर आप मांसाहारी हैं तो ठंड के दिनों में इसका पूरा लुफ्त उठा सकते है। मांसाहार से भरपूर प्रोटीन मिलता है, जो ठंड के मौसम में काफी जरूरी है। अपने डाइट चिकन, मटन, अंडा व मछली शामिल कर सकते है और साधारण अंडे की जगह आप देशी मुर्गी का अंडा खा सकते है।
4. अगर आप दोपहर या रात के खाने में सूप शामिल करेंगे तो यह बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद साबित होगा। अगर आप शाकाहारी है तो आप सब्जियों का सूप ले सकते है, स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमे आदक लहसुन का भी डाल सकते है। अगर आप मांसाहारी हैं तो आप मछली, चिकन या मटन का सूप डाइट में शामिल कर सकते है।
5. तिल काफी गरम होता हैै। इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्व आपको ठंड, सर्दी - जुकाम और काफ से बचते है। आप तिल का लड्डू व पंजीरी बना के भी खा सकते है। रोजाना इसका सेवन स्वास्थ के लिए लाभकारी है।
6. आंवला डाइट में शामिल करे, आंवले को आप मुरब्बा, आचार, जूस या कैंडी के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है।
7. ठंड भागने और शरीर में गर्माहट लाने के लिए दूध के साथ हल्दी को उबाले और उसे छानकर पिएं। हल्दी में एंटीबैक्टीरिया गुण होते है और यह बैक्टीरिया और वायरस के कारण फैलने वाले रोगों से बचने में मदद करता है।
8. हरीमिर्च व प्याज को डाइट में शामिल करें। इसका तीखापन शरीर का तापमान बढ़ता है।
शरीर को दे कुछ एक्स्ट्रा खुराक
बाजरे की रोटी खाएं। यह मैग्नीेशियम, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन बी, एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन से भरपूर होता हैै।
विटामिन ई से भरपूर बादाम को खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बचेंगे।
मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा थ्री फैटी एसिड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है।
मूंगफली में पाए जाने वाले मिनरल्स शरीर को अंदर से गर्म रखते है।
इस मौसम में पालक, मेथी, गाजर, चुकंदर, लहसुन आदि खाएं। बीमारियां आपसे दूर रहेंगी।

धन्यवाद् !!

Comments

Post a Comment

Popular Posts

Blog1: My First Blog

Hello Readers !!🌻 My name is Chitra Vishal Gupta and  I’m really excited to have the opportunity to write blogs for you.  Being a dietitian is a wonderful career. I love it. But I don't think it's quite what I expected it to be... Some things were harder than I expected and some things exceeded my expectations. As you all know blogging is the best way to express yourself.  So, here I am to talk about food, health, and nutrition. Hope you people love reading my blogs. Let's get started. Fooducate yourself and t rack what you eat & your activities to see your progress and achieve your goals. Have a great time. Stay healthy.💪 Thank You.!! 🌻

Blog101: Test Your Knowledge of COVID-19

Welcome Readers, T his time we have taken a step further to spread the awareness of COVID-19 in an interactive way by arranging a small quiz to test your knowledge of COVID-19. Q1: What are the most common symptoms of COVID-19? Dry feces Fever, tiredness and dry cough Rashes Itching on the body Q2: How far away should you stay from a person who is sick? At least 1 meter away Less than 1 meter away  6 meter away There is no need to stay away from any person Q3: Stigma and discrimination may lead to a situation where the coronavirus is Less likely to spread More likely to spread It cannot affect the spread of the virus I don’t know Q4: What will help to stop the spread of the COV...

Blog99: Tips for healthy work from home: COVID-19 Lockdown

Get Up, Work, Eat, Sleep and Repeat...I think this is the routine for the people who are working from home due to the COVID-19 outbreak. If this is your first time working from home, here are six tips that will help you effectively get your work done in a healthy way: 1. Pick a space Picking an area of the house as your ‘office’ will help you to find concentration and sense of place.  It's beneficial to have a separate space to work so that at the end of the day, you can shut down and disconnect from work. 2. Plan a day Instead of having a questionable plan, create a daily schedule and put it in writing. Generate a digital schedule or jot it down with pen and paper, and stick it in a visible place. Come up with a detailed to-do list that’s broken down into categories based on importance.  3. Declutter things & Maintain hygiene Create a calm atmosphere. Try to get rid of any excess, unrelated work items. Keep the work area clean and clear, it'll give...