Skip to main content

Blog27:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


डायबिटीज से बचने के घरेलू उपाय

आज की भागमभाग भरी लाइफ ने भले ही सुविधाएं तो बहुत दे दीं, लेकिन इसने काफी कुछ और भी दिया है, जो हमें नहीं चाहिए था। इस जीवनशैली ने दी हैं बहुत सी बीमारियां और परेशानियां। इन्हीं में से एक है मधुमेह या डायबिटीज। डायबिटीज को धीमा जहर कहा जाए तो गलत नहीं होगा।डायबिटीज मेटाबोलिक बीमारियों का एक समूह हैजिसमें खून में ग्लूकोज या ब्लडशुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है।  ऐसा तब होता हैजब शरीर में इंसुलिन ठीक से  बने या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से प्रतक्रिया  दें। जिन मरीजों का ब्लड शुगर सामान्य से अधिक होता है वे अक्सर पॉलीयूरिया (बार बार पेशाब आनासे परेशान रहते हैं। उन्हें प्यास और भूख ज्यादा लगती है। डायबिटीज धीरे-धीरे शरीर को खत्म और खोखला कर देता है। इसके लिए कई दवाएं उपलब्ध है और साथ ही उपलब्ध है कुछ घरेलू नुस्खे भी, आइए जाने कुछ घरेलू नुस्खे जो डायबिटीज से निपटने में करेंगे आपकी मदद-
1. तुलसी से कंट्रोल करें डायबिटीज: तुलसी की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। तुलसी पैंक्रियाटिक बीटा सेल्स बनाने मे मदद करती है जो इंसुलिन के प्रति सक्रिय बनाती हैं। ये इंसुलिन के स्त्राव को बढ़ाते हैं। तो अगर आप खाली पेट तुलसी की पत्ती चबाएंगे तो यह यकीनन फायदेमंद होगा। 
2. जामुन से कंट्रोल करें डायबिटीज: जामुन के बीज भी डायबिटीज को नियंत्रि करने में मददगार हैं। जामुन के बीजों को सुखा कर इन्हें पीस लें और पाउडर बना कर खाली पेट हल्के गर्म पानी के साथ लेने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
3. दालचीनी से कंट्रोल करें डायबिटीज: हर भारतीय रसोई में दालचीनी मिल ही जाती है। स्वाद और सुगंध के साथ ही दालचीनी सेहत के लि भी बड़ी कारगर है। दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ा कर ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है। दालचीनी को पीसकर उसे हल्के गर्म पानी के साथ लें। लेकि इसकी मात्रा का ध्यान रखें यह ज्यादा मात्रा में लेने पर नुकसान भी दे सकती है।

4. सहजन से कंट्रोल करें डायबिटीज: सहजन की पत्तियां भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर हैं। इनका रस निकाल कर खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
5.  करेले से कंट्रोल करें डायबिटीज: करेले का कड़वा रस मधुमेह रोगियों में शुगर की मात्रा कम करता है। मधुमेह के रोगी को इसका रस रोज पीना चाहिए। शोधों में भी साबित हो चुका है कि उबले करेले का पानी, मधुमेह को जल्दी दूर करने की क्षमता रखता है। 





6. मेंथी से कंट्रोल करें डायबिटीज: मेंथी दानों का चूर्ण बनाकर प्रतिदिन खाली पेट दो चम्मच चूर्ण पानी के साथ लेना चाहिए। ये मधुमेह रोगियों के लिए बहुत लाभाकरी है। 




7. आम के पत्ते से कंट्रोल करें डायबिटीज: आप आम का नाम सुनकर हैरान हो गए होंगे। क्योंकि आम ड़ायबीटिज के मरीजों के लिए जहर की तरह काम करता है। लेकिन ड़ायबीटिज के मरीजों के लिए आम के पत्तों के काफी लाभदायक परिणाम देखे गए हैं। आम के ताजा पत्तों को पानी में उबाल कर रात भर छोड़ दें। सुबह होने पर पानी को छान कर खाली पेट पीने से मधुमेह में आराम मिलता है।






धन्यवाद!

Comments

Popular Posts

Blog75:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


कमलगट्टा: फायदे और खाने के तरीके

कमलगट्टे का नाम तो आपने सुना ही होगा। कमलगट्टा, कमल का ही फल है, जिसका निर्माण कमल के फूल से ही होता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पूजा-पाठ और मंत्रजाप की माला में प्रयोग किया जाने वाला कमलगट्टा खाने के काम भी आता है। कमल के इस फल में मौजूद बीजों को छीलकर खाया जाता है, जो मूंगफली की तरह होते हैं। यह स्वादिष्ट छोटा सा बीज कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है।   कमलगट्टा, कमल का बीज या कमल नट है जो कमल की प्रजातियों के फल (नेलुम्बो न्यूसीफेरा) से निकलता है। कई लोग मखाना को कमल का बीज कहते हैं लेकिन यह गलत है। मखाना या फॉक्सनट पानी की लिली की एक अलग प्रजाति से संबंधित है जिसे यूरेल फेरॉक्स कहा जाता है। चूंकि दोनों जलीय निवास में बढ़ती प्रजातियों से संबंधित हैं, इसलिए लोग पहचान के साथ भ्रमित होते हैं। दोनों फॉक्स नट्स (या गोर्गन नट्स) और लोटस नट्स खाने योग्य हैं, लेकिन उपयोग अलग है। मखानों को बनाने के लिए फॉक्सनट्स को उच्च ताप पर पॉपअप किया जाता है और जो पॉप नहीं किए जाते हैं उन्हें मखाने का सत्तू बनाया जाता है जो क...

Blog38:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


सर्दियों में शरीर को दे कुछ एक्स्ट्रा

सर्दियों में हम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते है, ये सिर्फ हमें बाहर से गर्म रखते है। जबकि सर्दियों में खुद को भीतर से भी गर्म रखना जरूरी है। ठंड में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है, तो डाइट में हमें उन चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो ना ही हमारे शरीर को गर्म रखने के साथ साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करें। 1. मौसम के अनुरूप आहार ले। ठंड में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजें ज्यादा खाएं। फल और सब्जियों से भी समझौता ना करे। 2. मेवे तो हम हर मौसम में खा सकते है, पर ठंड में ये और ज्यादा प्रभावी हो जाते है। बादाम, अखरोट, काजू, मुनक्का जैसे सूखे मेवे सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करते है। ये बहुत ही पौष्टिक होते है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। सर्दियों में सूखे मेवे सुबह लेने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। आप मेवे का हलवा बना के भी खा सकते है। 3. ठंड के मौसम में शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। इससे शरीर को गर्मी मिलती है, अगर आप शाकाहारी है  तो आप अपनी डाइट में मटर, दाल, राजमा, ओट्स, बीन्स, तरह - तरह के बीज, रागी, प...

Blog46:

"सन्डे स्पेशल हिन्दी ब्लॉग"


कोलेस्टेरॉल जानें समझे और बचें

आजकल हमारी जीवनशैली इतनी ज्यादा बदल गई है, कि हम अपने खान पान पर ध्यान ही नहीं देते है, और शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रोल एक बहुत आम समस्या है और ये हमारे देश में बहुतो को अपनी चपेट में लिए हुए है। क्या है कोलेस्टेरॉल? कोलेस्ट्रॉल एक वसा है, जो लिवर द्वारा उत्पन्न होती है। यह शरीर के सुचारु रूप से कार्य करने के लिए जरूरी है। हमारे शरीर की प्रत्येक कोशिका को जीवित रहने के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा चिकना पदार्थ है, जो ब्लड प्लाज्मा द्वारा शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है, एलडीएल (लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन) और  एचडीएल (हाई डेन्सिटी लिपोप्रोटीन)। शरीर में यदि बैड कोलेस्‍ट्रॉल यानी एलडीएल बढ़ जाए तो दिल संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं। धमनियों का बंद होना ऐसी समस्या है जो कई बार जानलेवा साबित हो सकती है। धमनियों या आर्टरीज का मुख्य काम दिल के द्वारा पंप किए हुए खून को शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचाना है। खून के साथ ही ये धमनियां सभी अंगों तक ऑक्सीजन भी पहुंचाती हैं। धमनियों के बंद होने का ...